सतगावां: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे सतगांवा कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मांगा वोट
सतगावां। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बासोडीह हटिया मैदान में जनसभा की और लोगों को अन्नपूर्णा देवी को वोटकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम पर भी निशाना साधा। मौके पर विधायक नीरा यादव, जिलाध्यक्ष अनूप जोशी और अन्य मौजूद थे।