पालीगंज: पालीगंज के कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे जदयू एमएलसी रविंद्र सिंह ने किया पौधारोपण
Paliganj, Patna | Jul 16, 2024 पालीगंज नगर के कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का निरीक्षण करने के लिए जदयू के एमएलसी रवींद्र सिंह पहुंचे। पुस्तकालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुस्तकालय के परिसर में पौधों का रोपण किया। इस दौरान एमएलसी ने 60 पौधों का रोपण कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया। इसके अलावा एमएलसी ने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा रोपण करने की अपील की।