समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर पुलिस डिफॉल्टर कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही “रोको-टोको” अभियान के तहत वाहनों की डिक्की की भी जांच की जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।