मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को जिले की उप जिलाधिकारी (सहायक संचालक), जिला कौशल विकास प्राधिकरण, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), श्रीमती आकांक्षा पांडेय मैडम द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन संस्था कैरियर जोन एजुकेशनल सोसायटी, मरवाही के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों का अवलोकन किया गया। साथ ही श्रीमती आकांक्षा पांडेय मैडम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण एवं सीखने के अनुभव की जानकारी ली गई।
इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था की टीम द्वारा संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों एवं केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।
100 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Sep 10, 2026