खलारी: बीती रात बैंक ऑफ इंडिया खलारी शाखा में चोरों द्वारा चोरी का प्रयास रहा असफल, जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र खलारी के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की खलारी शाखा में बीती रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल को तोड़कर बैंक के अंदर चोरी का प्रयास किया। बैंक कर्मी प्रतिदिन की तरह बैंक खोल कर सुबह जब बैंक पहुंचे तो उन्हें बैंक की एक खिड़की खुली दिखी साथ ही अन्य जगहों पर बैंक में लगे हुए ताले टूटे हुए मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।