खलारी: हुटाप मोड़ के पास स्कूटी व टेम्पू में टक्कर,स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
Khelari, Ranchi | Jan 29, 2024 खलारी थाना क्षेत्र के हुटाप मोड़ के पास बीती रात एक टेम्पू व स्कूटी में टक्कर हो गया। टेम्पू व स्कूटी के टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति सलामत अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टेम्पू खलारी के तरफ से बाजार करके पाथकोय जा रहा था। वही स्कूटी से मैक्लुस्कीगंज खलारी मुख्य पथ हुटाप के तरफ से आ रहा थे। इस दौरान टेम्पू व स्कूटी में टक्कर हो गया।