खलारी: प्रणव अंबस्ट बने खलारी अंचल अधिकारी, राज्य सरकार ने 52 अंचल अधिकारियों का किया स्थानांतरण पदस्थापन
Khelari, Ranchi | Jan 31, 2024 राज्य सरकार ने 52 अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में राजस्व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रणव अंबस्ट को अंचल अधिकारी खलारी रांची, रवि कुमार अंचल अधिकारी रातू, शंकर कुमार विद्यार्थी अंचल अधिकारी बुढ़मू रांची, अमित भगत अंचल अधिकारी पतरातु, नरेश कुमार वर्मा को अंचल अधिकारी चंद्रपुरा के पद पर स्थापित किया गया है।