कोटवा: भोपतपुर पुलिस ने स्कॉर्पियो से 480 पीस विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
भोपतपुर पुलिस एक स्कॉर्पियो से 480 पीस विदेशी शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर मंगलवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में चुटुन भगत व राहुल कुमार है। जिसके पास से 86 लीटर 4 सौ एमएल ऑफिसर चॉइस बरामद हुई है। इसमें तस्कर चुटुन भगत के खिलाफ भोपतपुर थाना में पूर्व से उत्पाद अधिनियम के तहत चार प्राथमिकियां दर्ज है।