हसनपुर: हसनपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
जानकारी के अनुसार ग्राम लुहारी भूड़ निवासी सतवीर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दवाई लेने के लिए सब्दलपुर शर्की गांव गया था। दवाई लेकर वापस लौटते समय उसके साथ यह वारदात हुई। बताया गया कि जैसे ही सतवीर पीठ खेड़ा चौराहे के पास पहुंचा, पहले से मौजूद तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने उसकी बाइक रोक ली। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही हमला शुरू कर दिया गया।