गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, गोतस्करी मामले में था वांछित
गोरखपुर। संगठित अपराध और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना तिवारीपुर पुलिस टीम