घाटमपुर: घाटमपुर कस्बे में एक ही व्यक्ति के दो मकानों को एक ही चोर ने चार बार बनाया निशाना,शिकायत करने पहुंचा पीड़ित
घाटमपुर कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति के अलग-अलग जगह बने दो मकान को एक ही चोर ने पिछले एक माह में चार बार निशाना बनाया। मकान मलिक के द्वारा बताया गया कि पिछली बार भी चोर को पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया गया था पर उसे छोड़ दिया गया। छूटने के बाद उसने उनके दूसरे मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।