घाटमपुर: गुच्चूपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग,घर गृहस्थी का समान जल कर हुआ राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घाटमपुर क्षेत्र के गुच्चुपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते घर में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया,वहीं ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सामान , गेहूं व भूसा जलकर राख हो गया था।