घाटमपुर क्षेत्र के संचितपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आ गई। पीड़ित घाटमपुर कोतवाली पहुंचे,जहां से पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा,जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार जारी हैं।