मैथा: शिवली कोतवाली क्षेत्र में कैंची से वार कर बुजुर्ग चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लिया
शिवली कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग की कैंची से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतक प्रताप सिंह अपने भतीजे सूरज सिंह के साथ रहते थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई।