प्रतापगढ़: खेत को पानी किसान का अधिकार, हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा – मोहिनी मोहन मिश्र
भारतीय किसान संघ चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित विशाल जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन में किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। इस सम्मेलन के साथ ही संगठन की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक का भी समापन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से आए किसानों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।