कायमगंज: नवाबगंज सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र मिला बंद, कर्मचारी को लगाई फटकार
नवाबगंज सीएचसी का सीएमओ डॉक्टर आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार अपनी बाइक अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे जिस पर उन्होंने फटकार लगाई। सीएमओ ने अधीक्षक कक्ष में कर्मचारियों से लगभग 1 घण्टे तक जानकारी ली। जन औषधि केंद्र बंद मिला। जिस पर उन्होंने कर्मचारी की फटकार लगाई और आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने के निर्देश दिए।