चूरू: जिले के टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना में अब मिलेंगे 1000 रुपये, जानकारी दी जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश ने
Churu, Churu | Nov 6, 2024 चूरू जिले को साल 2025 तक टीबी मुक्त बनाने हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा नवाचार किए जा रहे है। जिले में टीबी के मरीजों को अच्छे पोषण के उद्देश्य से उनकी पोषण धनराशि भी बढ़ा दी गई है। अब तक निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति महीने 500 रूपये की राशि दी जा रही थी लेकिन अब यह राशि बढ़कर एक हजार रूपये कर दी गई है।