मेरठ: कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, CCTV कैमरे में वारदात हुई कैद
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान निवासी कपड़ा व्यापारी से बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बाइकों पर पांच बदमाश आए तथा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। असद ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपितों ने पिस्टल कनपटी पर रखकर गोली मारने की धमकी दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।