गुन्नौर: गांव बसंतपुर डांडा लिंक मार्ग में कई महीनो से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण और राहगीर परेशान है #jansamasya
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव बसंतपुर डांडा लिंक मार्ग में कई महीनो से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे बनी नाली में मिट्टी भर जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। जिससे नाले का पानी सड़क पर फैल गया है।