देवसर: सिंगरौली में दुकान में घुसी बल्कर, कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त
सिंगरौली के देवसर बाजार में सहुआर मोड़ पर भीषण हादसे में बल्कर ने कई वाहनों को रौंदते हुए दुकान में घुस गया। तेज टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अभी तक जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।