मेहरमा: फूल तोड़ने गई लड़की बिजली के गिरे तार की चपेट में आकर झुलसी, गंभीर हालत में मेहरमा अस्पताल में भर्ती
Meherma, Godda | Oct 11, 2026 बिहार झारखंड सीमा मेहरमा के विजय कॉलोनी के पास हाइटेंशन का पोल महीनों से गिरा पड़ा है और बिजली चालू है , आज रविवार को अन्नू कुमारी 14 वर्षीय पिता परवीन पंडित पिरोजपुर दुर्गा पूजा को लेकर फूल तोड़ने गई थी,गिरे पोल के चपेट में आ गई और झुलस गई। परिजनों ने मेहरमा अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते डॉ भागलपुर रेफर कर दिया।