पन्ना: नयापुरा में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले आदिवासी परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा
Panna, Panna | Nov 27, 2024 पन्ना जिले के गुनौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारी के नयापुरा और टेढ़ी की आदिवासी बस्तियों में झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों में रह रहे आदिवासी परिवारों को पीएम आवास योजना और अन्य जनहित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस समस्या से परेशान सैकड़ों महिलाओं ने 26 नवंबर, 2024 को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा।