पन्ना: जगात चौकी से लापता युवक का 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
Panna, Panna | Nov 27, 2024 पन्ना कोतवाली अंतर्गत जगात चौकी वार्ड नंबर 12 निवासी अजय यादव (अज्जू यादव) पिता राजाराम यादव 17 नवंबर 2024 को दोपहर 2 बजे घर में किसी से बिना कुछ बताए निकल गया, देर रात घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने परिचितों एवं रिस्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।