शाजापुर: शाजापुर में एबी रोड पर हादसे का शिकार हुआ चलित शौचालय वाहन
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों के दौरान चलित शौचालय की भी सुविधा रहेगी। इसके लिए शनिवार को मक्सी से चलित शौचालय वाहन शाजापुर बुलवाया गया। वाहन मक्सी से शाजापुर आते वक्त एबी रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जन-हानि नहीं हुई।