कोलायत: कोलायत के खिंदासर में ग्राम पंचायत भवन और SBI बैंक परिसर में बारिश का पानी भरा, सरकारी सामान भी भीगा, ग्रामीण परेशान
हदा पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत खिंदासर में हुई बारिश के बाद पंचायत भवन और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) परिसर जलमग्न हो गए।परिसर में बरसाती पानी भर जाने से ग्रामीणों, कर्मचारियों और बैंक आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पानी ग्राम पंचायत भवन के अंदर तक पहुंच गया,जिससे कार्यालय में रखा कम्प्यूटर, ई-मित्र प्लस मशीन सहित अन्य सामान भीग गया