प्रतापगढ़: खोरिया ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान तेज, सरपंच व अधिकारी खुद मैदान में उतरे
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खोरिया में विशेष स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से गांव की नालियों की नियमित सफाई करवाई जा रही है। रविवार को ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम धाकड़ एवं सरपंच प्रशासक मदनलाल मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के साथ रहकर गांव की गलियों में स