कोटा। नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का दौर जारी रहा। विज्ञान नगर क्षेत्र के वार्ड 60 से भाजपा प्रत्याशी अदा खान भाटी ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके पति एवं पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन साबिर भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अदा खान भाटी के समर्थन में उत्साह जताया। नामांकन के बाद अदा खान भाटी ने कहा कि वार्ड में पहले भी कई विकास कार्य करवाए गए हैं और आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों व समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहेंगी। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने का अवसर मिला तो वार्ड की कमियों और समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने अदा खान भाटी को जीत की शुभकामनाएं दीं।
Ladpura, Kota | Aug 31, 2026