कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की गड़रिया रेंज में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नर पैंथर गंभीर हालत में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को रेस्क्यू कर उपचार के लिए कोटा लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पैंथर की मौत के बाद वन विभाग की टीम शव को सूरजपोल स्थित पशु बहुउद्देश्यीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पैंथर की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका जताई गई है, हालांकि बीमारी, चोट या किसी अन्य वजह से मौत हुई है या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। वन विभाग और चिकित्सक अब रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे नर पैंथर की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Ladpura, Kota | Aug 31, 2026