कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी 100 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन जनप्रतिनिधियों की सहमति, आमजन के सुझाव और सर्वे के आधार पर सर्वसम्मति से किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और प्रचंड जीत के साथ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जैन ने गुटबाजी और टिकट को लेकर असमंजस का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने समय रहते अपने सभी 100 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
Ladpura, Kota | Aug 31, 2026