बीरपुर: प्रखंड कार्यालय बीरपुर में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक , बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया को लेकर हुई चर्चा
प्रखंड कार्यालय बीरपुर में स्वास्थ्य विभाग का प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई ।इसमें मिजिल्स, रुबेला का नियमित टीकाकरण, हीट वेव आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।