बीरपुर: आदेश का ठेंगा दिखाते हुए भीषण गर्मी में बीरपुर प्रखंड के मुजफ्फरा में संचालित हो रहे हैं निजी स्कूल
सरकार एवं शिक्षा विभाग ने 15 जून तक भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर बीरपुर प्रखंड के मुजफ्फरा में कुछ निजी स्कूल इस आदेश को धज्जियां उड़ाते हुए भीषण गर्मी होने के बावजूद भी शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के आदेश का ठेंगा दिखाते हुए मनमानी तरीके से निजी स्कूल संचालित किया जा रहा है।