बडोनी: ग्राम चिराई में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने की मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 18, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम चिराई में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक शोभरन पुत्र श्यामलाल कुशवाहा जब ग्राम चिराई में अपने खेत पर था तभी आरोपी भगवान सिंह कुशवाहा ने उसके साथ मारपीट कर दी।