ऊन: घर पर अकेली युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने गढ़ीपुख्ता थाने में की शिकायत
Un, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कुछ लोगों पर छोटी बहन को बहला—फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि 14 मई को परिवार के लोग घर से बाहर थे, इसी बीच आरोपी घर पर अकेली बहन को बहला—फुसलाकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।