कोलायत: कोलायत के खिलाड़ियों को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के तहत 121 पौधे वितरित किए, कन्हैयालाल ने किए पौधे वितरित
समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी कन्हैया लाल उपाध्याय ने कपिल मुनि स्पोर्ट्स एकेडमी के विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को 151 पौधे वितरित किए। पौधे पाकर विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।