कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की PhD स्कॉलर्स लाइब्रेरी में आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लाइब्रेरी के सबसे आखिरी फ्लोर पर लगे AC में आग लगी थी। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी स्टूडेंट को कोई नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।