बांका: करहरिया मोहल्ले से गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा
Banka, Banka | May 9, 2026 सदर थाना पुलिस ने करहरिया मोहल्ला से एक गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करहरिया निवासी गीदड़ लैया के रूप में हुई है, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंट जारी किया गया था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से पकड़ लिया।