महोबा: महोबा जीआरपी थाना अंतर्गत चंबल एक्सप्रेस में महिला का आभूषण भरा बैग चोरी
Mahoba, Mahoba | Jul 12, 2026 आगरा के अर्जुन नगर निवासी नीलम तिवारी ने जीआरपी थाना महोबा में तहरीर दी। बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उनका बैग गायब हो गया। बैग में 4 सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, कान के बाले और 4 अंगूठी रखी थीं। थाना जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।