गुरारू: गुरारू के क्लीनिक में हंगामा, ऑपरेशन के बाद महिला की किडनी गायब करने का आरोप
Guraru, Gaya | Oct 13, 2026 गुरारू में सर्वोदय हाई स्कूल के समीप स्थित सुमन क्लिनिक में सोमवार शाम ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने क्लिनिक संचालक पर पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की किडनी निकाल लेने का आरोप लगाया है। हंगामा कर रहे ग्रामीणों के अनुसार, परैया थाना क्षेत्र के इगुनी महाराजगंज निवासी श्रवण यादव की पत्नी इंद्रपरी देवी का करीब छः वर्ष पूर्व 2019 में ऑपरेशन हुआ था।