बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव से पहले बांसवाड़ा में सुरक्षा का पहरा, अतिसंवेदनशील बूथों पर फ्लैग मार्च के दिए गए निर्देश
आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिले के समस्त डीएसपी मौजूद रहे।