मुसाफिरखाना तहसील परिसर में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
मुसाफिरखाना (अमेठी)। महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मुसाफिरखाना तहसील परिसर में नवनिर्मित पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नितेश राज, तहसीलदार राहुल सिंह तथा सहयोगी संस्था इंडोरामा के प्रतिनिधि अभिनव सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी नितेश राज ने फीता काटकर पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। बताया गया कि यह सुविधा इंडोरामा के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से लगभग दो लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई है।
उद्घाटन के अवसर पर उपजिलाधिकारी नितेश राज ने कहा कि तहसील परिसर में आने वाली महिलाओं के लिए यह पिंक टॉयलेट काफी उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसी सुविधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
#Amethi #Musafirkhana #PinkToilet #WomenEmpowerment #SwachhBharat #CSR #Indorama #NiteshRaj #HealthNews #AmethiNews #KhabarPublicNewsAmethi
Indorama India Private Limited DM Amethi
Amethi, Amethi | Jun 21, 2026