करछना: बार एसोसिएशन करछना के नए अध्यक्ष बने संजय पांडे, 142 मत पाकर हुई विजयी
करछना बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में कराया गया। जहां सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे के करीब मतदान की काउंटिंग की गई तो 142 मत के साथ संजय पांडे को विजय घोषित किया गया। मतदान के बाद चुने गए बार के नए अध्यक्ष को बार के अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।