करछना: जारी बाजार में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पिटाई की, बाद में पुलिस को सौंपा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कौधिंयारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में मंगलवार दोपहर एक युवक को कुछ व्यापारियों ने चोरी के शक पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उपस्थित लोगों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद लोगों ने जारी पुलिस चौकी के सिपाहियों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। इसका वीडियो शाम 5:00 बजे के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।