बांका: एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बांका के 11 गैस एजेंसियों और 43 महत्वपूर्ण स्थानों पर छापेमारी
Banka, Banka | Apr 9, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के साथ-साथ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर एवं निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध हो सके। इस दौरान गुरुवार की सुबह 11 बजे से जिले में 11 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई।