फिरोज़ाबाद: अटल पार्क से योग सप्ताह का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया आह्वान- हर दिन करें योग, बनाएं जीवन को रोगमुक्त
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पूर्व शहर के विख्यात अटल पार्क में रविवार सुबह योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी शत्रुहन वैश्य बतौर अतिथि शामिल हुए। आगरा से पधारे प्रमुख उद्योगपति राजीव गुप्ता और योगाचार्य पीएस राणा भी मौजूद रहे।