फिरोज़ाबाद: ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, रक्त की हर बूंद है जीवन का संचार
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन किया गया। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व डॉ. अमित गुप्ता (रक्तवीर) ने किया, शिविर में 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।