फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद से 1106 नवआरक्षकों की नियुक्ति यात्रा शुरू, एसएसपी ने पुलिस लाइन में दी ब्रीफिंग
नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में सफल फिरोजाबाद के 1106 अभ्यर्थियों में से 1080 (849 पुरुष, 231 महिला) अभ्यर्थी शनिवार शाम 6 बजे क़रीबन पुलिस लाइन पहुंचे। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने 15 जून को लखनऊ में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण हेतु ब्रीफिंग कर दिशा-निर्देश दिए। रात्रि भोजन और ठहराव की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गई।