हरदा: गोगिया में 24 घंटे में गृहभेदन का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; ₹1.20 लाख के चांदी के जेवर बरामद
Harda, Harda | Aug 23, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी पुलिस ने ग्राम गोगिया में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवर बरामद किए हैं। दरअसल, ग्राम गोगिया निवासी 55 वर्षीय रामविलास ओसले ने शिकायत दर्ज कराई थी।