बदलापुर: सिंगरामऊ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक को पड़ोस के रहने वाले युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. नाबालिक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने बहला फुसलाकर भाग ले गया. जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है.