रायपुर रानी: हरिपुर गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ झगड़ा, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाने में आज एक मामला दर्ज किया गया जिसमें शिकायतकर्ता केहर सिंह के द्वारा बताया गया कि मैं अपने खेत में सरसों निकाल रहा था, तभी मेरे ही गांव का एक व्यक्ति और उसका बेटा अपने ट्रैक्टर को मेरी बोई हुई जवी से निकाल रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब हमने मना किया तो उसने बहस शुरू कर दी और उसने व उसके लड़के ने मेरे साथ मारपीट की।