रायपुर रानी: कांग्रेस नेत्री मनवीर कौर गिल ने रुड़की गांव में गुरु ग्रंथ साहिब के 27वें जोड़े दिवस पर टेका माथा
कालका विधानसभा के गांव रुड़की में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब का 27वां जोड़ा दिवस आज मनाया गया, जिसमें हल्का कालका विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल मुख्य अतिथि थी। मनवीर कौर गिल ने सभी गांव वासियों को जोड़े दिवस की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।